फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पिता की डांट से नाराज बेटी ने छोड़ा घर

Tue, 06 Jan 2026 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी पिता की डांट से नाराज होकर घर छोड़कर चली गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। एसओ मेंहदावल सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता ने तहरीर में बताया कि 28 दिसंबर को घर का कार्य करने के लिए बेटी को डांट फटकार कर वह खेत में खाद डालने चले गए। वापस आने पर उनकी 17 वर्षीय बेटी घर में नहीं थी। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। स्कूल बैग की तलाशी लेने पर पता चला कि वह एक मोबाइल नंबर पर अक्सर बात करती थी। आशंका है कि उसी नंबर का व्यक्ति बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। एसओ ने बताया कि प्राथमिकी दर्जकर किशोरी की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें