फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो साल बाद साइबर थाने को मिल जाएगा अपना भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिले में करीब दो साल से अस्थायी भवन में संचालित साइबर क्राइम थाना अब जल्द ही अपने स्थायी भवन में पहुंच जाएगा। 3.22 करोड़ 16 हजार रुपये की लागत से तैयार साइबर क्राइम थाना भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
डीएम और एसपी आवास के मध्य करीब 200 मीटर की दूरी पर 829.90 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनाए गए इस भवन के जल्द पुलिस विभाग को हैंडओवर किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

भवन मिलने के बाद साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतों की जांच और विवेचना के लिए पुलिस को बेहतर संसाधन और व्यवस्थित कार्यस्थल उपलब्ध होगा। जिले में साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए जनवरी 2024 में साइबर क्राइम थाना शुरू किया गया था। स्थायी भवन नहीं होने के कारण शुरुआत से ही इसका संचालन रिजर्व पुलिस लाइंस स्थित अस्थायी भवन से किया जा रहा है।
उस समय स्थायी थाना भवन के निर्माण के लिए शासन से बजट स्वीकृत किया गया था। अगस्त 2025 में भवन निर्माण शुरू होने की जानकारी सामने आई थी और अब निर्माण कार्य पूरा होने के बाद थाना को नए परिसर में स्थानांतरित करने की तैयारी है।
विज्ञापन

नवनिर्मित थाना भवन में प्रशासनिक भवन, कार्यालय और साइबर अपराध से जुड़े कार्यों के लिए आवश्यक कक्ष बनाए गए हैं। डिजिटल और तकनीकी अपराधों की जांच की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भवन में आवश्यक आधुनिक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें