संतकबीरनगर। सीजेएम हरिकेश कुमार ने कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश कोतवाली पुलिस को दिया है। अधिवक्ता योगेंद्र कुमार ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले 73 वर्षीय पीड़ित ने कोर्ट में तहरीर देकर कहा था कि 11 अगस्त 2022 की शाम पांच बजे गांव के ही आरोपी उसकी बेटी और नाती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए।
घर से पचास हजार रुपये नकदी, जेवरात और दामाद की रजिस्ट्री दस्तावेज, संयुक्त खाता, एटीएम कार्ड आदि लेकर चले गए। आशंका है कि आरोपी उसके दामाद के जरिए क्रय की गई भूमि को विक्रय न कर दें। धन प्राप्त होने पर बेटी और नाती के साथ कोई अप्रिय घटना न कर दें। कोर्ट ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश कोतवाली पुलिस को दिया है।