फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रश्नपत्र लेकर आए कंटेनर ने कॉलेज का गेट तोड़ा

Sun, 16 Feb 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कैंटेनर से टकराने के बाद टूटा एचआर इंटर कॉलेज का गेट। 
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का प्रश्न पत्र लेकर आए कंटेनर ने रविवार को शहर के एचआर इंटर कॉलेज का मुख्य गेट तोड़ दिया। गेट टूटते ही अफरा तफरी मच गई। किसी तरह से कंटेनर को बाहर निकाला गया। इसकी वजह से कॉलेज को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हो रही हैं। प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का प्रश्न लेकर एक कंटेनर एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद में पहुंचा। प्रश्न पत्र को वहां पर डबल लॉक में रखवाया जाना था।
कंटेनर की लंबाई और ऊंचाई अधिक थी। जिसके बाद कंटेनर चालक ने कॉलेज गेट से अंदर जाने का प्रयास किया लेकिन कंटेनर गेट पर फंस गया। इससे भव्य गेट पूरी तरह से धराशाही हो गया। गेट गिरने से कंटेनर भी क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें