फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अधिकार के साथ कर्तव्य भी सिखाता है संविधान

विज्ञापन
दीवानी न्यायालय में अ​धिवक्ताओं ने मनाया संविधान दिवस-स्रोत अ​धिवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। दीवानी न्यायालय परिसर में शुक्रवार को अधिवक्ता परिषद इकाई काशी प्रदेश के तत्वावधान में संविधान दिवस का आयोजन हुआ। सर्वप्रथम मां सरस्वती की मूर्ति का माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
इस दौरान जिला जज रणधीर सिंह ने संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकार एवं कर्तव्यों का बोध कराते हुए अधिवक्ताओं को समाज के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि संविधान अधिकार के साथ ही कर्तव्य भी सिखाता है।
विज्ञापन

अपर सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कृष्ण कुमार पंचम ने भी विचार रखे। वहीं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम गजेंद्र ने अधिवक्ता समाज को संविधान द्वारा वर्णित समाज के प्रति कर्तव्यों का अहसास कराया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन में सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का पाठ और राष्ट्रगान किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता रामनाथ तिवारी, सुधीर श्रीवास्तव, अपर सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट चंद्र मोहन श्रीवास्तव, अपर सत्र न्यायाधीश त्वरित न्यायालय द्वितीय डॉक्टर दिव्यानंद द्विवेदी, विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट सुनील कुमार सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतना त्यागी, सिविल जज सीनियर डिवीजन संजय राज पांडेय, सिविल जज जूनियर डिवीजन अशोक कुमार कसौधन, सिविल जज जूनियर डिवीजन त्वरित न्यायालय द्वितीय निधि मिश्रा और सिविल जज जूनियर डिवीजन त्वरित न्यायालय प्रथम अभिनव त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें