फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ग्राम प्रहरियों को सौंपी सुरक्षा की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। दुर्गा पूजा, दशहरा और दीपावली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मेंहदावल पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने ग्राम प्रहरियों और चौकीदारों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में तय किया गया कि जिन गांवों में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित हो रही हैं, वहां रोस्टर के अनुसार ग्राम प्रहरियों की ड्यूटी लगेगी। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि सभी प्रहरी अपने-अपने गांव में भ्रमणशील रहें, भीड़ पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत थाने को दें।
उन्होंने कहा कि त्योहारों में छोटी सी लापरवाही भी बड़ी घटना का कारण बन सकती है, इसलिए सभी को सतर्क रहना होगा। बैठक के अंत में सराहनीय कार्य करने वाले और ड्यूटी पर तैनात सभी ग्राम प्रहरियों को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें