महुली में शुक्रवार की रात को भ्रमण करते सीओ और पुलिस कर्मी-स्रोत पुलिस
धनघटा। सीओ अभयनाथ मिश्र के नेतृत्व में महुली पुलिस ने क्षेत्र के काली जगदीशपुर में पैदल गश्त की। लोगों को साथ बैठक कर सुरक्षा का भरोसा दिया। ठंड बढ़ते ही गुलजार रहने वाला बाजार और सड़क शाम होते ही सूनी हो जा रही है। पुलिस गांव गांव सुरक्षा समिति को सक्रिय कर अलाव पर चर्चा कर लोगों को और सुरक्षा समिति को सतर्क कर रही है। सीओ और एसओ ने लोगो से सहयोग मांग कर शांति व्यवस्था कायम कर रही है। इस दौरान चौकी प्रभारी काली जगदीशपुर ललित कांत यादव, हेड कांस्टेबल शम्स तबरेज सहित अंकित चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद