फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्मार्ट बनेगा शहर, नागरिक सुविधाएं होंगी डिजिटल

Mon, 25 Aug 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
खलीलाबाद शहर की फोटो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले की एक मात्र नगर पालिका को स्मार्ट बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद इस दिशा में सक्रियता बढ़ गई है। जहां शहर स्मार्ट बनेगा, वहीं नागरिकों की जरूरतों के हिसाब से सुविधाएं बढ़ेंगी।
विज्ञापन

इसमें ई लाइब्रेरी, पिंक टायलेट, ईवी चार्जिंग स्टेशन, शहरी सुविधा केंद्र समेत सेवाएं डिजिटल हो जाएंगी। जिसको लेकर नगर पालिका तैयारी में जुट गई है। इससे जहां शहर की रौनक बढ़ जाएगी वहीं नगर पालिका की आय बढ़ेगी।
तीन दिन पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर विकास विभाग की समीक्षा के दौरान जिला मुख्यालय की नगर पालिकाओं को स्मार्ट बनाने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए थे। सीएम की घोषणा के बाद शहर को स्मार्ट बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इस योजना के तहत शहर में ई-लाइब्रेरी, पिंक टाॅयलेट, इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन, शहरी सुविधा केंद्र, थीम आधारित पार्क, ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण, जलाशयों का पुर्नजीवन, सेवाओं को डिजिटल करने, सामुदायिक केंद्र, उत्सव भवन, एक जनपद एक उत्पाद आधारित ढांचे की स्थापना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें