फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रभातफेरी में गुरबाणी से गुंजायमान हुआ शहर

Mon, 01 Dec 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
गुरुद्वारे से निकाली प्रभातफेरी। स्रोत-गुरुद्वारा - फोटो : एसआईआर फार्मों की ​स्थितियों के बारे में जानकारी करते भाजपा जिलाध्यक्ष।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। गुरु तेग बहादुर के शहीदी पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को शहर में प्रभातफेरी निकाली गई। इस दौरान गुरबाणी से शहर गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन

7 से 9 दिसंबर तक गुरुद्वारा में आयोजित होने वाले शहीदी दिवस कार्यक्रम के लिए प्रभात फेरियों का क्रम चल रहा है। रविवार को छठे दिन निकाली गई प्रभातफेरी ने पूरे शहर को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। गुरुवाणी के मधुर स्वर और श्रद्धा से भरे वातावरण ने नगरवासियों को भक्ति और गुरु-स्मरण की अनुभूति कराई। गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अनुसार 25 नवंबर से आरंभ हुई प्रभातफेरी प्रतिदिन सुबह पांच बजे नगर के प्रमुख मार्गों से गुजर रही है, जो सात दिसंबर तक जारी रहेगी। परिवार को प्रभातफेरी में “अवल अल्लाह नूर उपाया, कुदरत के सब बंदे…”, “अल्लाह वाहेगुरु हरि का नाम एक है…” सहित अनेक गुरुबाणी शब्दों ने पूरे शहर को भक्तिमय कर दिया। मार्ग में स्थानीय लोगों ने श्रद्धाभाव से गुरु साहिब की शहादत को नमन किया।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य सेवादार बीबी बलवंत कौर, गुरुद्वारा के अध्यक्ष अजीत सिंह, सतविंदर पाल सिंह जज्जी, हरभजन सिंह, मदन सिंह, प्रीतपाल सिंह, जसवीर सिंह, परविंदर सिंह, त्रिलोचन सिंह, राजेंद्र पाल सिंह, जसविंदर सिंह, राजपाल सिंह, रविंद्र पाल सिंह, आशु सिंह, अमरजीत सिंह, जसबीर सिंह, काजू, हरप्रीत सिंह, सुखमन सिंह, सुखविंदर सिंह, परमजीत कौर, राजिंदर कौर, कमलजीत कौर, सरनजीत कौर, मनजीत कौर आदि मौजूद रहीं।

गुरुद्वारे से निकाली प्रभातफेरी। स्रोत-गुरुद्वारा- फोटो : एसआईआर फार्मों की स्थितियों के बारे में जानकारी करते भाजपा जिलाध्यक्ष।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें