फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बारूद के ढेर पर शहर, हो सकती थी बड़ी घटना

Fri, 17 Oct 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
इसी घर से बरामद हुआ है पटाखा-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर 17 क्विंटल बारूद के ढेर पर था और जरा सी लापरवाही से बड़ी घटना हो सकती थी। शहर की आबादी के बीच पटाखा रखा गया था, लेकिन किसी को भी इसकी भनक नहीं लगी।
विज्ञापन

वाहनों से पटाखा उतारा जाता था, पटाखा गत्ते में होने के वजह से किसी को शक नहीं हो पाया। काफी संख्या में पुलिस फोर्स को देखकर लोगों को पटाखा के बारे में जानकारी हो पाई, जिसके बाद स्थानीय लोग अचंभित रह गए।
शहर के गांधी गली और टीचर्स काॅलोनी स्थित एक स्कूल के पास से शुक्रवार को साढ़े नौ क्विंटल पटाखा बरामद हुआ है, जबकि बृहस्पतिवार को साढ़े सात क्विंटल पटाखा बरामद हुआ था। यहां के लोगों को यह भी नहीं पता था कि सामने गोदाम में गत्तों के बीच में बारूद स्टोर किया गया है।
विज्ञापन

स्थानीय विनोद कुमार ने बताया कि देर रात को एक साथ पुलिस व अधिकारियों की गाड़ियां देखकर मोहल्लेवासियों को पहले किसी अनिष्ट की आशंका हुई। बाद में गोदाम में भारी मात्रा में पटाखा स्टोर किए जाने की जानकारी होने पर लोग अचंभित रह गए। वहीं गांधी गली निवासी रणजीत राय ने बताया कि किसी को अनुमान नहीं था कि गोदाम में इतनी मात्रा में बारूद से बने पटाखे भरे हैं।
यह गोदाम चौतरफा आबादी के बीच में था। जहां से पुलिस को पटाखा बरामद हुआ। स्थानीय निवासी राजेश ने बताया कि आसपास के लोगों को यहां पर पटाखा स्टोर किए जाने की भनक नहीं लग पाई। गाड़ियाें से माल आता था और गत्ते में होने की वजह से क्या माल है, यह किसी को पता नहीं लग पाता था। संयोग अच्छा रहा कि पुलिस को इसकी भनक लग गई और पकड़ा गया।
बृहस्पतिवार को भी पकड़ा गया था साढ़े साल क्विंटल पटाखा : शहर के बरदहिया बाजार में बृहस्पतिवार को पुलिस ने एक डीसीएम से साढे सात क्विंटल पटाखा बरामद किया था। यह डीसीएम लखनऊ से पटाखा लेकर आया था। पटाखा खरीदने वाले व्यापारी ने बरदहिया आकर फोन करने के लिए डीसीएम चालक को बोला था। डीसीएम जब बरदहिया पहुंचा तो पुलिस को भनक लगी और पटाखा बरामद कर लिया। इस मामले चालक पकड़ा गया और उस पर कार्रवाई हुई। बताया जा रहा है कि पटाखा व्यापारी दिवाली से पहले पटाखा मंगा करके लाइसेंस प्राप्त कर दुकान लगाते हैं। तीन दिन के भीतर ही उनको सारा माल खपत करके अपनी जमापूंजी निकालनी होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें