फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लेडुआ-महुआ में सीओ ने लगाई रात्रि चौपाल

Thu, 15 Jan 2026 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तिघरा। सीओ मेंहदावल सर्वदवन सिंह व प्रभारी निरीक्षक बखिरा सतीश कुमार सिंह ने बुधवार को बखिरा के लेडुआ महुआ में नागरिकों व ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ रात्रि चौपाल पर संवाद किया।
विज्ञापन

चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। नगर वासियों की समस्याएं सुनकर समाधान किया। लोगों को सड़क सुरक्षा, मिशन शक्ति, साइबर अपराध से बचाव, सीसीटीवी, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं अपराधियों पर नजर रखने के लिए जागरूक किया।
सीओ ने कहा कि कोहरे के मौसम में चोर-लुटेरे सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे में ग्राम सुरक्षा समितियों की भूमिका बहुत अहम है। समिति के सदस्य रात्रि में नियमित गश्त करें। संदिग्ध व्यक्तियों व फेरी वालों की गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें