फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका के चेयरमैन ने बांटा राष्ट्र ध्वज

विज्ञापन
नगरपालिका कार्यालय में अध्यक्ष ने लोगों में तिरंगा वितरण किया।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
नगर पालिका के चेयरमैन ने बांटा राष्ट्र ध्वज
विज्ञापन

संतकबीरनगर। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए शनिवार को नगर पालिका कार्यालय एवं कैंप कार्यालय पर चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने सभासदों एवं अन्य लोगों में तिरंगा का वितरण किया।
उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव राष्ट्रीय महोत्सव के तौर पर मनाया जा रहा है। अभियान का मकसद लोगों के मन में राष्ट्रवाद की भावना को और प्रबल करना है। इस दौरान सभासद राजेश वर्मा, सुनील गुप्ता, सुनील प्रजापति, विनोद जायसवाल, कवल जीत सिंह, अधिशाषी अधिकारी सुरेश मौर्य, गोरख यादव, उमेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, भाजपा के नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह की अगुवाई में शनिवार को गोला बाजार पेट्रोल पंप से लेकर बैंक चौराहे तक तिरंगा वितरण किया गया।
भाजपा नगर अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देश पर पूरा भारत अमृत महोत्सव मना रहा है। भाजपा नेता सुनीता अग्रहरि ने कहा कि अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा फहराने को लेकर लोगों में उत्साह है।
विज्ञापन

...
जेल में फहराया गया तिरंगा
संतकबीरनगर। आजादी के अमृत महोत्सव पर जिला कारागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रभारी अधीक्षक जीआर वर्मा, डॉ. वरुणेश दूबे, उप कारापाल भोलानाथ भारती, फार्मासिस्ट डीपी सिंह, घनश्याम श्रीवास्तव, केके पांडेय के नेतृत्व में कारागार के कर्मचारियों व बंदियों की मौजूदगी में तिरगां फहराया गया। आवासीय परिसर में तिरंगा रैली निकाली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें