विद्यार्थियों ने लोगों में भरा देश प्रेम का जोश
शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से तिरंगा लगाने की अपील की
संतकबीरनगर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्कूलों में जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली गई। विद्यार्थियों ने लोगों से अपने-अपने घर पर तिरंगा लगाने की अपील की। देश प्रेम का जोश भी भरा।
कूड़ी लाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खलीलाबाद के विद्यार्थियों ने शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान प्रधानाचार्य राकेश कुमार अग्रहरि, करुणेश, ओम पुष्पम, सर्वेश, गोविंद, प्रीति आदि मौजूद रहीं।
एचआरपीजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान प्राचार्य डॉ. बृजेश त्रिपाठी, डॉ. पूर्णेश नारायण सिंह आदि मौजूद रहे। कपिल देव गंगा तिवारी महाविद्यालय व उदया एकेडमी के विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा निकाकल कर लोगों के बीच देश प्रेम की भावना जागृत की।
धर्मसिंहवा प्रतिनिधि के अनुसार नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज मेंहदूपार में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। यहां पर संस्थापक रामचंद्र शुक्ल, प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र ओझा, परवेज अहमद खान सैदा हुसैन, नरसिंह पांडेय मौजूद रहे। मगहर प्रतिनिधि के अनुसार अल्हाजमुंशीदार फातिमा किसान इंटर कॉलेज गड़सरपार में प्रधानाचार्य मोहम्मद खालिद खान व मदरसा दारुलउलूम बरकातिया अहले सुन्नत मोईदुल इस्लाम शेरपुर मगहर के प्रधानाचार्य कारी मोहम्मद अख्तर नसीम बरकाती के नेतृव में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान नगर पंचायत की चेयरमैन संगीता वर्मा, मोहम्मद खालिद खान, सभासद सिबतैन मुस्तफा, गुड्डू आदि मौजूद रहे।
रोसयाबाजार प्रतिनिधि के अनुसार उच्च प्राथमिक विद्यालय हरिवंशपुर से योगेंद्र प्रसाद निषाद के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकली। यहां पर चौकी प्रभारी राजेश मिश्रा, रामसुरत, संजय सिंह, इंद्रेश निषाद, रामाज्ञा निषाद, संजय आदि मौजूद रहे। सेमरियावां प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक विद्यालय सेमरियावां से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यहां पर बाघनगर पुलिस चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव, प्रधान अफजाल अहमद, एआरपी राजीव उपाध्याय, प्रधानाध्यापक असरारूलहक आदि मौजूद रहे।
पैराडाइज इंटरनेशनल एकेडमी रहीमनगर दरियाबाद के विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। यहां पर प्रबंधक रहमतुल्लाह नूर, प्रधानाध्यापक महफूजुर्रहमान, मोहम्मद रेहान, गुफराना खातून, हिना परवीन आदि मौजूद रहीं। एआरसी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान प्रबंधक शमशेर अहमद, प्राचार्य डॉ. श्रवण कुमार सिंह, डॉ. प्रभाकर नाथ पांडेय आदि मौजूद रहे। कंपोजिट विद्यालय महुआरी से तिरंगा यात्रा निकाली। यहां पर मो. शफीक, पंकज कुशवाहा, आनंद प्रकाश, अशोक कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार श्री सीताराम इंटर कॉलेज सिरसी से तिंरगा यात्रा निकली। यहां पर प्रबंधक महेंद्र नाथ राय, सह प्रबंधक त्रिशूलधारी राय, प्रधानाचार्य भरत सिंह आदि मौजूद रहे। रामेश्वर प्रसाद मौर्य स्मारक इंटर कॉलेज ठकुराडाडी धनघटा से यात्रा निकली। इस दौरान प्रबंधक रविंद्र प्रकाश मौर्य, गौरव मौर्य, रामकेवल यादव, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे। बाल विद्यालय प्रसादपुर से तिरंगा यात्रा निकली। यहां पर प्रबंधक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। शंकर देई बालिका इंटर कॉलेज धनघटा से यात्रा निकली। यहां पर सहायक प्रबंधक सिंटू पाठक, प्रधानाचार्य कुसुम द्विवेदी, प्रीती श्रीवास्तव, नीलम मिश्रा, विनीत तिवारी आदि मौजूद रहीं।