स्वास्थ्य टीम ने किया अंक निर्धारित
157 बिंदुओं पर जांच की अस्पताल को परखा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। दिल्ली से आई स्वास्थ्य टीम ने मंगलवार को भी जिला अस्पताल में चल रहे कार्यों की जानकारी ली। साथ ही अस्पताल की व्यवस्थाओं को देखा। टीम ने अंक भी निर्धारित किया। यदि सब कुछ ठीक रहा तो जिला अस्पताल राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाणपत्र के तहत चयनित हो सकता है ।
दिल्ली से आई एनएचएसआरसी की डाॅ. नीलम सिद्दीकी ने जिला क्वालिटी कंसलेटर डाॅ. अबू बकर, हॉस्पिटल मैनेजर डाॅ. फैजान, रोगी सहायता केंद्र मैनेजर शिवेंद्र कुमार तिवारी समेत अन्य लोगों के साथ अस्पताल के विंग में पहुंचकर वहां के व्यवस्थाओं के बारे में अध्ययन की। इस दौरान टीम ने शासन की ओर से निर्धारित 157 बिंदुओं पर जांच की। उसके बाद निर्धारित अंक भी दिया । यदि सब कुछ सही रहा तो जिला चिकित्सालय को पुरस्कार मिल सकता है।
सीएमएस डॉ. भवनाथ पांडेय ने बताया कि टीम ने दो दिनों तक निरीक्षण किया। टीम की रिपोर्ट पर अस्पताल राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाणपत्र के तहत चयनित हो सकता है।