फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: केंद्रीय टीम ने उर्वरकों के प्रयोग और क्रय की जांच की

विज्ञापन
सेमरियावां में किसानों से बातचीत करती कृ​षि विभाग की केंद्रीय टीम-स्रोत कृ​षि विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। उर्वरक की उपलब्धता, उसका उपयोग और बिक्री की जांच करने के लिए रविवार को केंद्र सरकार की तरफ से एक टीम जिले में आई। टीम ने सेमरियावां क्षेत्र के उर्वरक की दुकानों की जांच की। इसके बाद बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

केंद्रीय उर्वरक गुणवत्ता नियंत्रण एवं प्रशिक्षण संस्थान फरीदाबाद के उप निदेशक रवींद्र यादव के नेतृत्व में आई टीम ने सेमरियावां ब्लाॅक के साधन सहकारी समिति बूधाकला, पीसीएफ कांटे, ब्लॉक खलीलाबाद में किसान इंटरप्राइजेज भुजैनी, आरपी सिंह खाद भंडार चुरेब, साधन सहकारी समिति मीरगंज आदि उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों पर वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। उवर्रक की उपलब्धता की जानकारी ली। इसके बाद किसानों से उगाई जा रही फसलें, प्रति फसल चक्र में यूरिया की मात्रा व प्रयोग की संख्या, प्रति एकड़ उर्वरक खपत इत्यादि की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें