फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत मिली तो केंद्र प्रभारी जाएंगे जेल

Sat, 19 Nov 2016 11:30 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
कांटे में धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने शनिवार को जिले के विभिन्न धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने धान क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि कि बेवजह किसानों को परेशान न करें। केंद्र प्रभारियों की धान खरीद करने के मामले में अगर शिकायत मिली तो उन्हें सीधे जेल की हवा खानी पड़ेगी। इसलिए सभी क्रय केंद्र प्रभारी अपने-अपने धान क्रय केंद्रों पर किसानों की फसलों की खरीद सुगमता से करें। अगर उसमें कही कोई कमी है तो उसका सहयोग करके गुणवत्ता में सुधार कराकर अवश्य खरीदें। 
विज्ञापन


डीएम सबसे पहले नवीन मंडी समिति में स्थापित दो धान क्रय केंद्र पर पहुंचे, यहां फार्मर फार्चून इंडिया तथा पीसीएफ के खरीद केंद्र स्थापित हैं। डीएम ने वहां पर आए किसान सतीश कुमार और रामबरन से धान के मूल्य प्राप्त किए जाने के संबंध में जानकारी ली। यहां केंद्र प्रभारी द्वारा किए गए व्यवहार के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। किसानों ने बताया गया कि उनका धान 1470 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा जा रहा है। जिलाधिकारी ने इसके बाद पीसीएफ द्वारा स्थापित केंद्र भुजैनी, नउवागांव, बजहरा, पिपरा हसनपुर तथा एफसीआई द्वारा स्थापित बनकटवा धान क्रय केंद्र का भी निरीक्षण किया।

डीएम ने भुजैनी केंद्र के प्रभारी बाबूराम चौधरी द्वारा अपना ही धान खरीदे जाने पर कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि पहले किसानों का धान क्रय करें। किसानों के धान क्रय करने में अगर लापरवाही की गई तो ठीक नही होगा। इसी प्रकार नउवागांव के केंद्र प्रभारी सुरेंद्र कुमार राव द्वारा बताया गया कि 328 क्विटंल धान की खरीद की गई है। इस पर जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारियों से पैसे की उपलब्धता तथा भुगतान की जानकारी ली। साथ ही कांटों और बोरों की उपलब्धता तथा बैनर आदि का भी निरीक्षण किया। एफसीआई बनकटवा के केंद्र प्रभारी केशव पटेल व पिपरा हसनपुर के आलोक कुमार त्रिपाठी से भी पूरी जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिया कि किसानों का धान प्राथमिकता के साथ खरीदें।
विज्ञापन


इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी। जिलाधिकारी ने कुल छह केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने ने धान क्रय एजेंसियों के प्रभारियों को निर्देश दिए कि अगर कही किसी केंद्र पर धान खरीद नही हो रही है तो वे शीघ्रता के साथ क्रय केंद्रों को सोमवार तक संचालित करा दें अन्यथा सीधे विभागाध्यक्षोें के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के समय उप सम्भागीय विपणन विभाग के आरएमओ विपीन कुमार राय, अपर जिला सूचना अधिकारी लाल जी शुक्ला, ओएसडी राकेश कुमार यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें