बेलहर। क्षेत्र के परासी गनवरिया में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिसमें मायके पक्ष के लोगों ने जान बूझकर मारने का आरोप लगाया था लेकिन पुलिस ने पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करने की बात कहकर शव को पीएम के लिए भेज दिया था। रिपोर्ट माैत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा प्रिजर्व हो गया। जिसके बाद परिजन रात में शव को थाने पर लेकर आ गए और मुकदमा दर्ज करने पर अड़ गए। समाचार लिखे जाने तक परिजन थाने पर ही थे।
बता दें कि शुक्रवार को नसीमा खातून 25 वर्ष पत्नी जियाउल हक निवासी परासी गनवरिया की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई थी। जिसकी सूचना मिलने के बाद पहुंचे मृतका के पिता जौहर निवासी ग्राम मदरहा जनपद महाराजगंज ने ससुरालियों पर जान बूझकर हत्या करने का आरोप लगाया था। लेकिन स्वजन बीमारी के कारण हुई मृत्यु की बात कह रहे थे।घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची बेलहर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था तथा रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था।
शनिवार की देर शाम रिपोर्ट आया जिसमे मौत का कारण स्पष्ट नही हुआ। विसरा के प्रिजर्व हो गया। जिसके बाद परिजन शव को बेलहर थाने पर लेकर चले आये तथा तहरीर दिया जिसमें लिखा है कि दहेज के लिए उनकी पुत्री को मार दिया गया सभी मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे। एसओ आनिल कुमार ने कहा कि रिपोर्ट के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा जिसके बाद परिजन हंगामा करने लगे तथा शव दफनाने से इन्कार कर दिया उक्त मामले को लेकर देर रात तक परिजन अड़े रहे।