धनघटा। धनघटा थाना क्षेत्र के नेतवापुर के पोल्ट्री फार्म पर बुधवार को मुर्गा खरीदने आए गोरखपुर के व्यवसायी को बांध कर पीटने का मामला सामने आया है। तहरीर में गोरखपुर के तिवारीपुर मोहल्ला निवासी शाहरूख पुत्र इब्राहिम ने कहा कि तीन जनवरी की रात लगभग 12 बजे वह नेतवापुर में मुर्गा लोड करने आया था। 3 बजे सुबह से मुर्गा लोडिंग शुरू की। खराब मुर्गे को छांट कर किनारे किया जा रहा था। फार्म के सुपरवाइजर तथा फार्मर ने फोन कर साथ आए दानिश खान और अल्तमश खान को बुलाया। जब दोनों पहुंचे तो गाली दी जाने लगी। विरोध करने पर उनको पेड़ से बांध कर मारा पीटा गया। लोगों ने मोबाइल व कुछ रुपये भी ले लिए। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दुबे ने बताया कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।