संतकबीरनगर। खलीलाबाद धनघटा मार्ग पर रविवार को एक निजी बस चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार बाल-बाल बच गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने बस चालक को पकड़कर पिटाई कर दी।
जानकारी के अनुसार, धनघटा मार्ग पर देवरिया गंगा में बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। आक्रोशित लोगों ने बस चालक की धुनाई कर दी। विवाद के दौरान मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। घटना के बाद लोगों के बीच बचाव के बाद रास्ते से जाम समाप्त हुआ और बाधित आवागमन बहाल हुआ। संवाद