फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जिला मुख्यालय तक नहीं चलती बस, 50 किलोमीटर दूरी पांच घंटे में तय

Thu, 28 May 2026 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेडीहा बाजार से जिला मुख्यालय तक नहीं चलती रोडवेज की बसें
विज्ञापन

सांथा। विकासखंड क्षेत्र के सबसे बड़ा कस्बा राजेडीहा बाजार से जिला मुख्यालय खलीलाबाद के लिए परिवहन निगम की बस सेवा नहीं है। ऑटो और टैक्सी से लोग कई जगह बदलने के बाद मेंंहदावल तहसील तक की यात्रा करते हैं। उसके बाद जिला मुख्यालय जाते हैं। इससे उन्हें करीब 50 किलोमीटर की दूरी तय करने में पांच घंटे लग जा रहे हैं।
जनपद के उत्तरी क्षोर पर स्थित राजेडीहा बाजार से खलीलाबाद की दूरी 50 किलोमीटर है। इस मार्ग पर परिवहन निगम की कोई बस नहीं चलती है। जिसके कारण यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। राजेडीहा बाजार से बड़ी में जनपद तथा मंडल मुख्यालय बस्ती सहित गोरखपुर, सिद्धार्थनगर में व्यापारी ,मरीज ,छात्र ,वादकारी अपने गंतव्य स्थानों पर आते-जाते हैं। इसके लिए पहले ऑटो से सांथा फिर सांथा से मेंहदावल, उसके बाद फिर जिला मुख्यालय व मंडल मुख्यालय पहुंचते हैं। इससे लगभग पांच घंटे से अधिक का समय लग जाता है।
विज्ञापन

राजेडीहा निवासी प्रधान हाजी हद्दीस , ललित लाला ने कहा कि काफी समय से इस मार्ग पर परिवहन निगम की बस सेवा पूरी तरह से बंद पड़ गई। जिससे यात्रियों को काफी असुविधा हो रही है। रामशंकर चौधरी ,रामनाथ ,शिवपूजन आदि ने कहा कि मार्ग पर परिवहन निगम की बस सेवा न होने से इस मार्ग पर यात्रा करने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। वर्तमान समय में 50 किलोमीटर की दूरी तय करने में कई जगह टैक्सी बदलनी पड़ती है और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। लोगों ने बस सेवा शुरू करने की मांग की हे।
विज्ञापन

0000000000000000
कोट
ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन निगम की बस सेवा संचालित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। जल्द ही प्रमुख ग्रामीण रुटों पर बसों का संचालन शुरू कराया जाएगा। -आयुष भटनागर, एआरएम, बस्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें