फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दबंगों ने मारपीट कर चार लोगों को किया घायल

Tue, 20 May 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। क्षेत्र के फुलवरिया गांव में शनिवार रात गांव चौराहे से घर लौट रहे एक व्यक्ति पर दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर बचाव के लिए पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों को भी हमलावरों ने पीटकर घायल कर दिया। पीड़ितों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। खबर लिखे जाने तक घायलों का मुकदमा नहीं दर्ज हुआ, जबकि दूसरे पक्ष का मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन

पीड़ित आबिद अली पुत्र यासीन अली निवासी ग्राम फुलवरिया, पोस्ट गोपालपुर, थाना बेलहर कला ने अपने दी गई तहरीर में लिखा कि शनिवार रात करीब आठ बजे वह बाइक से गांव के चौराहे से घर लौट रहे थे। गांव निवासी घर के निकट रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही दर्जन भर लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर उनकी बेटी, बेटा और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने पीड़ित के पास से कुछ नकदी रुपये लूट लिए और बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया।

इस संबंध में एसओ श्याम मोहन ने बताया कि एक पक्ष रात में आया था। उसका मुकदमा लिखा है। दूसरा पक्ष देर में आया इस कारण घायलों की चिकित्सा रिपोर्ट आने के बाद उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें