फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दबंगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दंपती को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के ग्राम मुठही कला गांव में रविवार की सुबह जमीन की रंजिश में दबंगों ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दंपती को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें सीएचसी हैंसर में भर्ती कराया गया है। वारदात को लेकर गांव में तनाव की स्थित बनी हुई है।
विज्ञापन

मुठही कला गांव निवासी बालेंद्र पुत्र गुरु प्रसाद व गांव के एक व्यक्ति के बीच जमीन का विवाद लंबे समय से चल रहा है। रविवार को गांव के व्यक्ति ने बालेंद्र को धोखे से बुलाया। बालेंद्र के पहुंचते ही वहां मौजूद अन्य लोगों ने लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बालेंद्र को पिटता देख पत्नी बचाव में पहुंची, तो दबंगों ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया।
आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बचाव कर दोनों की जान बचाई। पीड़ित पक्ष ने तहरीर पुलिस को सौंपी है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें