फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: युवक के पेट में फंसी है गोली नहीं हो सका है ऑपरेशन

Thu, 21 Nov 2024 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। नाथनगर में मंगलवार शाम सरेबाजार युवक को दौड़ाकर गोली मार दी गई। घायल युवक का अभी तक मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में ऑपरेशन नहीं हो सका है। उसके पेट में गोली फंसी हुई है।
विज्ञापन

वहीं महुली थाने के नाथनगर में हुए गोलीकांड के आरोपी कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले हैं। इसके लिए महुली पुलिस ने कोतवाली पुलिस से आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए सहयोग मांगा। वहीं एसपी सत्यजीत गुप्ता ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें बनाई हैं। पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
नाथनगर कांटा बाग निवासी रामजैन शर्मा को मंगलवार की शाम करीब सात बजे नाथनगर बाजार में गोली मार दिया गया। वह खरीदारी करके बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान जैसे ही पीएनबी बैंक नाथनगर के निकट पहुंचा, बाइक सवारों ने उसके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग झोंक दिया। इतना ही नहीं पैदल दौड़ाकर रामजैन को असलहा सटाकर गोली मार दी थी। इस मामले में घायल के भाई राम जनम ने ससुर परमात्मा प्रसाद और साला सोनू शर्मा के खिलाफ फायरिंग करने की बात कहते हुए नामजद केस दर्ज कराया। रामजैन का उपचार बीआरडी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में चल रहा है। परिजनों के मुताबिक बृहस्पतिवार की देर शाम तक राम जैन के शरीर से गोली को बाहर नहीं निकाला जा सका है। गोली शरीर में फंसे होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें