सेमरियावां। दुधारा तिराहे पर बीएमसीटी मार्ग को जोड़ने वाले दुधारा-परसाशेख मार्ग पर दुधारा मोड़ पर स्थित पुल की रेलिंग टूट जाने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। रेलिंग की मरम्मत नहीं कराए जाने से लोगों में नाराजगी है।
दुधारा-परसाशेख मार्ग जिला मुख्यालय जाने पर बेलौहा चौराहे पर राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ता है। इस मार्ग से दुधारा, पिपरा हंकार, मदारपुर धुसुरा, मूड़ाडीहाखुर्द, दरियाबाद, लौकी लाला, कोहरियावां, परसा शेख, गंगैचा, दशावां, देवरिया लाल, बजहरा, सुकरौली, सुजिया आदि गांवों के लोगों का आना-जाना लगा रहता है।
दुधारा गांव मोड़ पर स्थित पुल की रेलिंग टूट जाने से राहगीरों को परेशानी हो रही है। मोड़ होने के कारण लोगों को डर सता रहा है। ग्रामीण मो. परवेज अख्तर, जियाउद्दीन, मौलाना शकील अहमद, राम वृक्ष यादव, सतीश चौधरी, महबूब आलम, नजीर अहमद, जाहिद हुसैन खान, मो. तव्वाब, गुफरान अहमद, योगेंद्र जायसवाल आदि ने रेलिंग ठीक कराने की मांग की है।