संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के मैनसिर गांव स्थित अपने घर से बुधवार की रात करीब दस बजे बाइक से निकले युवक का शव शुक्रवार सुबह देवापार माइनर हेड में उतराता हुआ मिला। उसके शरीर पर केवल बनियान और अंडरवियर था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
महुली थाना क्षेत्र के मैनसिर गांव निवासी रमेश सैनी का सूरज सैनी (29) बुधवार की रात 10:00 बजे घर से बाइक लेकर लापता हो गया था। जब वह वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। बृहस्पतिवार की सुबह बगल के गांव तामा की नहर पुलिया पर सूरज सैनी की बाइक लावारिश हालत में मिली। बाइक की सीट पर सूरज के कपड़े प्लास्टिक थैले में मिले थे।