बेलहर। क्षेत्र के बेलवा ठकुराई में तीन दिन पूर्व घर से निकले एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पत्नी कुंती ने बताया कि पति रमेश 45 वर्ष पुत्र मुरली निवासी बेलवा ठकुराई शुक्रवार को घर से किसी काम लिए कहकर खलीलाबाद के लिए गए थे। जहां शाम हो गया तो अपने रिश्तेदार के यहां डड़वा कोतवाली खलीलाबाद चले गए। अगले दिन सुबह से उनकी मोबाइल बंद हो गया। जिसके बाद खोजबीन करना शुरु हो गया लेकिन कुछ पता नहीं चला।
कुंती ने बताया कि उसकी बहन संगीता मीरगंज में रहती है। वहां एक शव मिलने की सूचना मिली थी। गांव के लोगों द्वारा फोटो मंगवाया गया जिसके बाद पहचान हो सकी। घटना की सूचना पर पुलिस अज्ञात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस लाया था। स्वजनों ने पीएम हाउस पहुंचकर युवक की पहचान की, लेकिन मौत का कारण अभी पता नहीं चल सका है।
इस संबंध में एसओ श्याम मोहन ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है लेकिन अभी कोई तहरीर नहीं पड़ी है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है।