फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीशम से लटका था शव: पेड़ से बेल्ट के सहारे लटक रही थी युवक की Cadaver, मौत, हत्या या सुसाइड? उलझी पुलिस

Thu, 04 Jun 2026 09:48 AM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

युवक की मौत हत्या है या आत्महत्या, इसे लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। हाटा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
शव मिलने के बाद मौके पर जुटे लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र के चौहान वार्ड नंबर-10 अंबेडकर नगर में एक युवक का शव शीशम के पेड़ से बेल्ट के सहारे लटका मिला। मृतक कर्नाटक में टाइल्स लगाने का काम करता था। युवक की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक,  सोमवार को स्थानीय लोगों ने अंबेडकर नगर में शीशम के पेड़ से युवक का शव लटका देखा। सूचना मिलते ही हाटा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। मृतक की पहचान शिवम चौहान (20) पुत्र सीताराम चौहान, वार्ड-10 निवासी के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार वह कर्नाटक में टाइल्स लगाने का काम करता था और कुछ दिन पहले ही घर आया था।  युवक की मौत हत्या है या आत्महत्या, इसे लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। हाटा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें