फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नवविवाहिता का कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Sat, 17 May 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। थाना क्षेत्र के बौरव्यास गांव में शनिवार को एक नव विवाहिता का शव उसी के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। सास भैंस चराने गई थीं। जबकि पति और ससुर रोजी-रोटी के लिए बाहर रहते हैं। धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के बौरव्यास गांव के सोनू चौरसिया की शादी 23 अप्रैल 2024 को सिद्धार्थनगर के गोल्हौरा थाना क्षेत्र के जगरगठिया गांव के बुद्धिसागर की बेटी साधना के साथ हुई थी। साधना के पति सोनू और ससुर हरिश्चंद्र अहमदाबाद में रहकर मजदूरी करते हैं घर पर सास व ननद की बेटी रहती है। शनिवार को साधना का शव उसी के कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना पर एसओ सरोज शर्मा मौके पर पहुंची और उन्होंने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी।
विज्ञापन

साधना की शादी एक वर्ष पूर्व 23 अप्रैल को हुई थी। बताया जा रहा है कि घटना के समय सास व नातिन भैंस चराने गई थी। जिस कमरे में साधना का शव मिला वह कमरा खुला हुआ था। घटना की जानकारी जब नातिन पानी लेने घर आई तब लोगों को पता चली। सीओ और मजिस्ट्रेट के मौजूदगी में शव उतारने के बाद देखा गया कि साधना ने तमाम शृंगार कर रखा था।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर सीओ मेंहदावल सर्व दवन सिंह व नायब तहसीलदार प्रेम नारायण घटनास्थल पर पहुंचे और शव नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें