फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गोरखपुर केेे लापता बुजुर्ग की मगहर में मिली लाश

Thu, 07 Aug 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर कस्बे के शेरपुर मुहल्ले में सड़क के किनारे बृहस्पतिवार की सुबह एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव पाया गया। उसकी पहचान गोरखपुर जनपद के गीडा थानांतर्गत बड़गहन गांव के निवासी विश्वनाथ के रूप में हुई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सुबह जब लोगों को शव मिलने की जानकारी हुई तो लोगों ने इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तो पता चला कि वह वृद्ध बुधवार की दोपहर में ही सड़क किनारे बैठे देखे गए और आसपास घूमने टहलने के बाद रात वहीं सो गए। सुबह मृत अवस्था में मिले। चौकी प्रभारी मनीष जायसवाल ने पहुंच कर लाश की शिनाख्त का प्रयास किया। इस दौरान एक व्यक्ति द्वारा पहचान किए जाने के बाद परिजनों को सूचित किया गया।
मृतक की पहचान 65 वर्षीय विश्वनाथ पुत्र रामसमुझ निवासी ग्राम बड़गहन थाना गीडा जनपद गोरखपुर के रूप में हुई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी ई तो उनके पुत्र राधेश्याम व अन्य लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राधेश्याम ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार थे और घर से तीन दिन से लापता थे। उनकी खोजबीन की जा रही थी।
चौकी प्रभारी मनीष जायसवाल ने बताया कि परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें