फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar: पति विदेश में, घर पर थे छोटे-छोटे बच्चे...विवाहिता का फंदे से झूलता मिला शव

Mon, 30 Jun 2025 04:21 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर

सार

जमुहट गांव के निवासी सचिन निषाद की 30 वर्षीया पत्नी रेखा निषाद घर पर अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कमरे में साड़ी के फंदे के सहारे लटका हुआ उसका शव देखा गया। शव को देखने के बाद बच्चों ने पड़ोसियों को बताया तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मृतक के घर पहुंची पुलिस जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महुली थानाक्षेत्र के जमुहट गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का फंदे से लटका हुआ शव उसके घर में पाया गया। विवाहिता का पति विदेश में रहता है। घर पर वह अपने दो बच्चो के साथ रहती थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


जमुहट गांव के निवासी सचिन निषाद की 30 वर्षीया पत्नी रेखा निषाद घर पर अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कमरे में साड़ी के फंदे के सहारे लटका हुआ उसका शव देखा गया। शव को देखने के बाद बच्चों ने पड़ोसियों को बताया तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना पाकर मौके पर सीओ प्रियम राजशेखर पांडेय के साथ थानाध्यक्ष रजनीश राय व हरिहरपुर चौकी प्रभारी सीपी सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची और वहां से साक्ष्यों को एकत्र किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पड़ोसियों ने बताया कि उसका पति बाहर रहता है। उसकी एक छह साल की बेटी संध्या तथा 3 साल का बेटा अभिषेक है। उसने आत्महत्या क्यों की यह पता नहीं चल सका है। सीओ प्रियम राजशेखर पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें