फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एक पखवाड़े से लापता व्यक्ति का पेड़ से लटका मिला शव

Tue, 09 Dec 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के भिटनी खुर्द गांव के पास सोमवार को देर शाम रस्सी से बंधा शीशम के पेड़ से लटका युवक का शव गांव के लोगों ने देखा। इसकी सूचना धनघटा थाना क्षेत्र के खेवसिया गांव के प्रधान ने मोबाइल से पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारा। उसकी पहचान उमेश पांडेय (35) पुत्र जमुना प्रसाद पांडेय निवासी भिटनी खुर्द के रूप में हुई। वह करीब एक पखवाड़े से लापता था। 28 नवंबर को उसकी गुमशुदगी भी दर्ज की गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी जयप्रकाश दूबे ने बताया कि सोमवार के शाम क्षेत्र के खेवसिया गांव के प्रधान ने सूचना दी कि कुआनो नदी के उस पार भिटनी खुर्द गांव के करीब शीशम के पेड़ में शव लटका है। सूचना पर पौली चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारने के बाद पहचान कराने में जुट गए। थाना प्रभारी महुली रजनीश राय भी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें