फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बहन के घर आई युवती का फंदे से लटका मिला शव

Wed, 16 Apr 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहरौली। दुधारा थानाक्षेत्र के अशरफपुर गांव में बहन के घर आई युवती का शव फंदे से लटकता मिला। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अशरफपुर गांव की निवासी मनोरमा का मायका उसी थानाक्षेत्र के हटवा गांव में है। मायके से उसकी बहन मालती (21) पुत्री बासुदेव आई हुई थी। मंगलवार की रात आठ बजे के करीब उसका शव घर में दुपट्टे के सहारे लटका हुआ पाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान मनोरमा गेहूं का खेत कटवाने के लिए सिवान में गई हुई थी। जब वह लौटी तो घर में बहन का शव लटका देख पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष इंद्रभूषण सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें