फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या या खुदकुशी !:संतकबीर नगर में फंदे से झूलता मिला व्यापारी का शव- आत्महत्या की आशंका, नहीं मिला सुसाइड नोट

Sat, 31 May 2025 12:54 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर

सार

बताया जाता है कि पिछले कई दिनों से वह डिप्रेशन में रह रहे थे। वह शराब का सेवन बहुत अधिक कर रहे थे। उनकी पत्नी इंदू देवी का रोते - रोते बुरा हाल है। उनके उपर अब पूरे परिवार की जिम्मेदारी आ पड़ी है। इस घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। उन्होंने आत्महत्या क्यों की ? इसका कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
मृतक मुन्नालाल मद्धेशिया की फाइल फोटो, घर के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनघटा थानाक्षेत्र के रामपुर बारहकोनी चौराहे पर एक व्यापारी का फंदे से झूलता शव मिला। आशंका है कि व्यापारी ने आत्महत्या की है।  सुबह 9 बजे उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


धनघटा क्षेत्र के रामपुर बारहकोनी चौराहे पर मिठाई की दुकान चलाने वाले 50 वर्षीय मुन्नालाल मद्धेशिया का शव शनिवार की सुबह 9.30 बजे के करीब उनके घर में स्थित कमरे छत की कुंडी में दुपट्टे के फंदे के सहारे लटका हुआ पाया गया। परिजनों ने जब उनके शव को लटकते हुए देखा तो इस बात की जानकारी तुरन्त ही पुलिस को दी।

मौके पर पुलिस टीम के साथ फील्ड यूनिट भी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर वहां से साक्ष्य एकत्रित करके उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामपुर बारहकोनी चौराहे पर उनकी मुन्नालाल मद्धेशिया स्वीट हाउस नाम से दुकान है। उसी दुकान के पीछे उनका आवास भी है। उनकी पांच संतानें हैं।
विज्ञापन


इसमें तीन पुत्र तथा दो पुत्रियां है। अभी तक केवल एक पुत्र 30 वर्षीय आलोक की ही शादी हुई थी। शेष अन्य पुत्र अनमोल और अखिलेश के साथ ही दो पुत्रियों की शादी नहीं हुई थी। बताया जाता है कि पिछले कई दिनों से वह डिप्रेशन में रह रहे थे। वह शराब का सेवन बहुत अधिक कर रहे थे।

उनकी पत्नी इंदू देवी का रोते - रोते बुरा हाल है। उनके उपर अब पूरे परिवार की जिम्मेदारी आ पड़ी है। इस घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। उन्होंने आत्महत्या क्यों की ? इसका कारण पता नहीं चल सका है। धनघटा थानाध्यक्ष रामकृष्ण मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें