सऊदी अरब भेजने के नाम पर देवरिया के एक युवक से सवा लाख रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने एसपी और कोतवाली को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। देवरिया जिले के मइल निवासी इमरान ने बताया कि उसकी अरसद से मुलाकात लखनऊ में हुई थी।
व्यवहार बन गया। एक दूसरे का घर आना जाना शुरू हो गया। प्रार्थी को भ्रम में डालकर अरसद ने कहा कि पासपोर्ट वीजा बनवाकर सऊदी चले जाओ मेरे संपर्क के एक व्यक्ति है। वह संतकबीरनगर में रहता है। अरसद की बातो में आकर वह संतकबीरनगर जाकर उनसे मिला तो उन्होंने कहा कि पासपोर्ट बीजा बनवा लो उसके लिए पैसा लगेगा।
हम तुमको सऊदी में भेजवा देगें। प्रार्थी मुसर्रफ और अरसद के बातों में आकर बीजा के लिए अनेक किस्तों में आनलाइन के माध्यम से कुल 89,000 हजार रुपये मुर्सफ को दे दिया और नकद के रूप में 25,000 हजार रुपये अरसद और मुर्सफ ने नकद ले लिया। 31 दिसम्बर 2024 को मुंबई जाने को कहा।
और झांसा दिया कि तुम्हारी नौकरी ड्राइवर में लग रही है। तुम्हें वहा जाकर ड्राइविंग करना है। जब प्रार्थी मुंबई पहुंचा तो वहां उसके साथ ठगी होने की जानकारी हुई। खुद को ठगा महसूस करने के बाद जब अपने रुपये लेने गया तो प्रार्थी को जानमाल की धमकी देकर भगा दिया।