फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिला और युवक के शव की शिनाख्त नहीं

Sun, 04 Aug 2024 03:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 26 को खलीलाबाद क्षेत्र के धौरहरा में युवक एवं दुधारा क्षेत्र के चिउटना नहर में 2 अगस्त को मिला था महिला का शव
विज्ञापन

- पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम के बाद कराया अंतिम संस्कार, मोर्चरी में रखा है महिला का शव
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के धौरहरा गांव में 26 जुलाई को मिले युवक और 2 अगस्त को दुधारा क्षेत्र के चिउटना के सरयू नहर में मिले शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस के प्रयास के बाद भी पहचान कराने में कामयाबी नहीं मिल पाई, जिसके बाद युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने अंतिम संस्कार करवा दिया। महिला के शव पंचायतनामा के बाद अभी भी मोर्चरी में पहचान के लिए रखा है।
धौरहरा गांव के पास 26 जुलाई को युवक का शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने 72 घंटे तक शव को मोर्चरी में रखवाकर पहचान का प्रयास किया। इसके बाद भी पहचान न होने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दुधारा क्षेत्र में बीते शुक्रवार की सुबह सरयू नहर में चोरहां पुल के पास महिला का उतराया शव लोगों ने देखा। सूचना पर चौकी बाघनगर पुलिस पहुंच गई। नहर में पानी के तेज प्रवाह से महिला का उतराया शव आगे बढ़ता रहा। चिउटना चौराहा के पास सरयू नहर पुल से सौ मीटर पहले पुलिस ने लोगों की मदद से शव बाहर निकाला। शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करके शव को जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया। सीओ अजीत चौहान ने बताया कि दोनों शव के पहचान का प्रयास चल रहा है। अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें