फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी आरक्षी भर्ती परीक्षा

Sun, 04 Aug 2024 03:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 9 केंद्रों पर 23 से 31 तक दो पालियों में होगी
विज्ञापन

- 10 किमी के भीतर में मुख्यालय से परीक्षा केंद्र का निर्धारण
- परीक्षा केंद्र के 200 मीटर दायरे में प्रवेश वर्जित
- जिला पुलिस के साथ सक्रिय रहेगी एसटीएफ
- पेपर लीक होने के बाद रद्द कर दी गई थी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जिले में नौ केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा 23 से 31 तक दो पालियों में आयोजित होगी, जिसे लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। पुलिस विभाग के आला अधिकारी केंद्रों को परीक्षा के अनुरूप तैयार कराने की कवायद में जुट गए हैं। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में आरक्षी भर्ती परीक्षा होगी। परीक्षा के दौरान जिला पुलिस के साथ एसटीएफ भी सक्रिय रहेगी।
जनपद में आयोजित होने वाले पुलिस भर्ती परीक्षा में परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए मुख्यालय से दस किलोमीटर के भीतर में परीक्षा केंद्र का निर्धारण हुआ है। 17 व 18 फरवरी को हुई परीक्षा पेपर लीक होने के बाद रद्द कर दिया गया था। अब पुलिस भर्ती परीक्षा का नया कार्यक्रम जारी हुआ है। पांच दिनों तक दो पाली में चलने वाली परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से परीक्षार्थियों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन


समय से परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र पहुंचाने की भी व्यवस्था की जा रही है। परीक्षा में लगभग 2646 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए प्रशासन की तरफ से भी तैयारी चल रही है। पुलिस अभी से ही सतर्क है। केंद्र की व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक की तरफ से लगातार तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है। परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के आसपास किसी को आने नहीं दिया जाएगा। केंद्र पूरी तरह से पुलिस के नियंत्रण में रहेगा।
विज्ञापन


इन्हें बनाया गया है परीक्षा केंद्र
- राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद
- राजकीय आईटीआई कॉलेज चकदही
- एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद
- एचआर पीजी कॉलेज खलीलाबाद
- महामाया पाॅलीटेक्निक इंफार्मेंशन टेक्नोलॉजी बालूशासन
- मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद
- नेहरु कृषक इंटर कॉलेज खलीलाबाद
- संतकबीर आचार्य राम विलास इंटर कॉलेज मगहर
- सरदार पटेल हायर सेकेंडरी स्कूल भदांह

पुलिस भर्ती परीक्षा से संबंधित केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरे समेत सभी व्यवस्थाएं केंद्र पर सही की जा रही हैं, जिससे पूरी सुचिता से पुलिस भर्ती परीक्षा को संपन्न कराया जा सके।
- हरिश्चंद नाथ, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें