फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पीछा कर रही बिहार पुलिस की कार पलटी, तीन तस्कर दबाेचे

Mon, 09 Feb 2026 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के नोनिया पट्टी में तस्करों को खोजती पुलिस।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
गोड़रिया/दुदही। पश्चिमी चंपारण के भितहा थाने की पुलिस बाइक सवार तीन तस्करों का पीछा करते हुए कार से कुशीनगर के विशुनपुरा थाना क्षेत्र नोनिया पट्टी गांव में पहुंच गई। इस दौरान बिहार पुलिस की कार पलट गई, लेकिन किसी को चोट नहीं आई। पुलिस ने तीनों तस्करों को दबोच लिया। भितहा पुलिस ने बताया कि तीनों गांजा तस्कर हैं, पुलिस को चकमा देकर भाग रहे थे।रविवार को पुलिस ने तीनों तस्करों को कोर्ट में पेश किया। वहां से जेल भेज दिया गया। इसकी भनक विशुनपुरा पुलिस को नहीं लगी।
विज्ञापन

भितहा के थानाध्यक्ष अभलाष कुमार झा ने बताया कि विनही चेक पोस्ट पर पुलिस वाहन की चेकिंग शनिवार की शाम को कर रही थी। इस दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक पुलिस को चकमा देकर भागने लगे। पुलिस अपनी निजी कार से बाइक सवार युवकों का पीछा करने लगी। भागते हुए बाइक सवार युवक कुशीनगर जिले के विशनुपरा थाना क्षेत्र के नोनिया पट्टी गांव में पहुंचे। खुद को घिरता देख बाइक सवार युवक सरसों के खेत में मोबाइल फेंककर भागने लगे। पुलिस ने गांव वालों की मदद से एक घंटे मशक्कत के बाद तीनों युवकों को पुलिस ने दबोच लिया और खेत में मोबाइल ढूंढ़ने के बाद तीनों युवकों को लेकर चली गई। पुलिस ने दबोचे गए राजू पटेल, अब्बास अली और शहाबुद्दीन के पास से 8 किलो 780 ग्राम गांजा बरामद किया। तीनों पर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इसकी जानकारी तक विशुनपुरा पुलिस को नहीं हुई।

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के नोनिया पट्टी में तस्करों को खोजती पुलिस।स्रोत-सोशल मीडिया

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के नोनिया पट्टी में तस्करों को खोजती पुलिस।स्रोत-सोशल मीडिया

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के नोनिया पट्टी में तस्करों को खोजती पुलिस।स्रोत-सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें