संकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली मां-बेटी को गांव के कुछ लोगों ने मारपीटा। पीड़ित मां का आरोप है कि 15 अगस्त को गांव के रहने वाले तीन सगे भाई अपने मामा के साथ मिलकर उसे और उसकी बेटी को अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर मारने-पीटने लगे तथा जान माल की धमकी देने लगे। इस घटना को गांव के कई लोगो ने देखा और बीच बचाव किया। इस से पहले भी इन लोगों ने कई बार इस तरह की घटना कर चुके हैं। इन लोगों की गलत हरकत से हमेशा खतरा बना हुआ है। संवाद