फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शहर की खूबसूरती को लगा झटका, नहीं लगी दूधिया लाइटें

Mon, 17 Jul 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
शहर के मेंहदावल बाईपास से मधुकूंज चौराहे पर तक नगरपालिका द्वारा लगाया गया काॅर्मि​शिलय लाइट।
विज्ञापन
-मेंहदावल बाईपास से आजाद चौक तक ही लगी काॅमर्शियल लाइटें
विज्ञापन

- बजट का खड़ा हुआ संकट तो रोशन करना में भूल गए आधा शहर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर की खूबसूरती के लिए खलीलाबाद शहर को दुधिया रोशनी से जगमगाने की पहल हुई। काम भी शुरू हुआ पर मेंहदावल बाईपास से आजाद चौक तक ही लाइटें लगाई गई। इसके बाद बजट का संकट बताते हुए शहर में आगे लाइटें नहीं लगाई गईं। जिसके कारण आधा शहर टिमटिमाटी लाइटों के सहारे हो गया है। इसको लेकर शहरवासियों में निराशा का भाव दिखाई पड़ रहा है।
खलीलाबाद शहर को काॅमर्शिलय लाइटों के जरिए दुधिया रोशनी से जगमगाने की मुहिम अधर में लटक गई है। नगर पालिका परिषद ने दो साल पहले डिवाइडर के बीच में काॅमर्शियल एरिया स्ट्रीट लगाने का कार्य शुरू किया था। इस योजना के तहत समूचे शहर में दुधिया स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना थी। करीब 45 लाख रुपये इसके लिए बजट उपलब्ध हुआ था। जो कार्य हुए हैं उनमें मेंहदावल बाईपास से आजाद चौक तक काॅमर्शियल एरिया स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं। इसके बाद बजट न होने के कारण कार्य ठप हो गया।
विज्ञापन

ऐसे में शहर के आजाद चौक से मुखलिसपुर तिराहा होते हुए शुगर मिल चौराहे तक लोगों को दुधिया रोशनी का लाभ नहीं मिल पा रहा है। यहां अब भी टिमटिमाती लाइटें ही लगी हैं। ऐसे में शहरवासियों में निराशा दिख रही है। शहर के निवासी दिलीप कुमार, अनिल कुमार, धनंजय आदि ने कहा कि जहां पर कॉमर्शियल लाइटें लगाई गई हैं। वहां दुधिया रोशनी से शहर जगमगा रहा है। लेकिन जहां पर काॅमर्शियल लाइटें नहीं लगी हैं वहां पुराने ढर्रे पर ही लाइटें टिमटिमा रहीं हैं। लोगाें ने कहा कि पूरे शहर में दुधिया लाइटें लगाया जाना आवश्यक है। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन को पहल करनी चाहिए।

इन स्थानों पर लगाई गई हैं हाईमास्ट लाइटें
शहर में कुछ हिस्सों में काॅमर्शियल लाइटें लगाने के साथ ही बैंक चौराहा, मेंहदावल चौराहा, तितौवा रोड, डीघा, रेलवे स्टेशन, विधियानी मोड़ सहित विभिन्न स्थानों पर हाईमास्ट लाइटें लगाई गई हैं। साथ ही महापुुरुषों की प्रतिमाओं पर भी लाइटें लगाई गई हैं।
विज्ञापन



शहर के मेंहदावल बाईपास चौराहे से आजाद चौक तक काॅमर्शियल लाइटें लगाई गई हैं। बजट की कमी के कारण शेष हिस्सों में कार्य नहीं हो पाया है। इसके लिए बजट की डिमांड की गई है। बजट मिलते ही अन्य क्षेत्रों में भी काॅमर्शियल स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।

-विनय कुमार मिश्र, ईओ नगर पालिका खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें