फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शासन की मंजूरी के इंतजार में अटका शहर के पोखरों का सुंदरीकरण

Sat, 07 Feb 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
शहर के वि​धियानी का पोखरा, जिस पर होना था कार्य-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पर्यटकों को लुभाने के लिए खलीलाबाद शहर में स्थित सात पोखरों के जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण की योजना बनाई गई थी, लेकिन यह योजना अधूरी रह गई है। करीब एक साल पहले इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था, लेकिन अब तक इसकी मंजूरी नहीं मिल सकी है। इसके चलते कार्य शुरू नहीं हो सका है। यदि पोखरों को पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित किया जाता तो लोगों को जहां मनोरंजन के लिए स्थान मिल जाता, बल्कि आसपास के लोगों को रोजगार भी मिलता।
विज्ञापन

शहर में विभिन्न मोहल्लों में काफी पुराने पोखरे बने हुए हैं। इसमें मोहद्दीनपुर, स्टेशनपुरवा, विधियानी, मैलानी, गौसपुर, उस्का खुर्द, मौलाना आजाद के पास, सरौली आदि शामिल हैं। इन पोखरों को पर्यटन के दृष्टिकोण से जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण के लिए पालिका प्रशासन ने योजना बनाई थी। साथ ही इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था, लेकिन अब तक इसकी मंजूरी नहीं मिल सकी है। वैसे इस योजना पर करीब सात करोड़ रुपये खर्च किए जाने का अनुमान है। इन पोखरों के चारों तरफ सीढि़या बनाने के साथ ही पार्क, फौव्वारा, यहां आने वाले लोगों के बैठने के लिए बेंच, लाइटिंग, चबूतरा, इंटरलाॅकिंग आदि के कार्य कराए जाने हैं। योजना पर अमल न होने से अब लोगों की उम्मीदें टूटने लगी हैं।
0
अतिक्रमण से सिकुड़ रहे पोखरे
शहर के पोखरों के सुंदरीकरण व जीर्णोद्धार की योजना अमल में न आने से इन पोखरों का दायरा सिकुड़ता जा रहा है। आस-पास के लोग अतिक्रमण करते जा रहे हैं, लेकिन किसी का ध्यान नहीं है। यदि इन पोखरों के सुंदरीकरण का कार्य कराया जाता तो यह लोगों के लिए मनोरंजन स्थल के रूप में महत्वपूर्ण स्थान हो सकता है। शहर के निवासी आनंद कुमार माैर्य, राजेश कुमार आदि ने बताया कि पोखरों के जीर्णोद्धार के लिए कदम उठाया जाना चाहिए। ताकि लोगों को मनोरंजन के लिए गैर जिले में जाने से राहत मिल सके।
विज्ञापन

0
आसपास के लोगों को मिलता रोजगार
शहर के पोखरों के विकसित होने से उसकी रौनक बढ़ती और व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होतीं। पर्यटन के दृष्टिकोण से यह बेहद जरूरी है। इससे आसपास के लोगों को रोजगार का भी प्रबंध हो सकता था, लेकिन अब तक इसकी मंजूरी न मिलने से निराश होना पड़ रहा है। शहरवासी विक्रम चौधरी, हेमंत कुमार आदि लोगों को कहना है कि यह योजना काफी महत्वपूर्ण है। इस पर अमल किया जाना चाहिए।
0
शहर के सात पोखरों के सुंदरीकरण की योजना तैयार कर शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इसकी मंजूरी मिल जाएगी। इसके बाद कार्य शुरू कराए जाएंगे। -अवधेश कुमार, ईओ नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें