फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: श्रीकृष्ण की बाल लीला व बामन अवतार देख मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

Thu, 16 Oct 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
इंड​स्ट्रियल एरिया में चल रही कथा के दौरान बामन भगवान का आशीर्वाद लेते हुए श्रद्धालु । स्रोत - 
विज्ञापन
संतकबीरनगर। इंडस्ट्रियल एरिया में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में बालयोगी पचौरी जी महाराज ने पांचवें दिन श्री कृष्ण की बाल लीलाओं और बामन अवतार का भी वर्णन किया गया। इस दौरान बाल कृष्ण के साथ ही बामन भगवान की झांकी भी सजाई गई। वहीं जिलाधिकारी आलोक कुमार भी इस कथा में शामिल हुए।
विज्ञापन

परमात्मा की प्राप्ति सच्चे प्रेम के द्वारा ही संभव हो सकती है। पूतना चरित्र का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि पूतना राक्षसी ने बालकृष्ण को उठा लिया और स्तनपान कराने लगी। श्रीकृष्ण ने स्तनपान करते-करते ही पुतना का वध कर उसका कल्याण किया। माता यशोदा जब भगवान श्री कृष्ण को पूतना के वक्षस्थल से उठाकर लाती है उसके बाद पंचगव्य गाय के गोब, गोमूत्र से भगवान को स्नान कराती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें