फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मरीज के इलाज के लिए आए तीमारदारों ने डॉक्टर को पीटा, तोड़फोड़ की

Sat, 25 May 2024 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली का मामला, तीन नामजद समेत आठ अज्ञात पर केस दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। शुक्रवार की सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पर बच्चे का इलाज कराने आए लोगों ने डॉक्टर को मारपीट कर घायल कर दिया। अस्पताल में रखा इमरजेंसी रजिस्टर फाड़ डाला और तोड़फोड़ करने के बाद चले गए। डॉक्टर ने इस मामले में तीन नामजद समेत आठ अज्ञात पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार की सुबह 7:30 बजे डॉक्टर राजेश त्रिपाठी इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे थे। उसी समय सोनाडी गांव निवासी आठ पुरुष और दो महिलाएं एक बच्चे को साथ लेकर इलाज कराने के लिए अस्पताल पर पहुंचे। डॉक्टर का आरोप है कि तीमारदारों में शामिल एक व्यक्ति अपने आप को एमबीबीएस बताते हुए कहा कि मैं जो दवा बता रहा हूं उसको लिखिए। डॉ. त्रिपाठी ने जब कहा कि वह अपने अनुसार दवा लिखेंगे किसी के कहने पर दवा नहीं लिखेंगे। इतना सुनते ही तीमारदार आग बबूला हो गए और डॉक्टर पर हमला बोल दिए। डॉक्टर की पिटाई किए जाने की जानकारी होने पर अस्पताल में उस समय मौजूद कर्मी पहुंच गए। डॉक्टर की पिटाई करने के बाद आरोपी इमरजेंसी रजिस्टर फाड़ कर फेंक दिए उसके बाद कुर्सियों को तोड़ते हुए भाग निकले। घटना के बाद अस्पताल में सन्नाटा पसर गया। अधीक्षक डॉक्टर रमेश सोनकर के साथ डॉक्टर राजेश त्रिपाठी थाने पर पहुंचे। तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने इस मामले में सोनाडी गांव निवासी शीतबसंत, अनूप, मनीष समेत छह पुरुष व दो महिला अज्ञात के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाना, मारने पीटने समेत अन्य गंभीर धाराओं में किस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें