फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आईजीआरएस शिकायत की एएसपी ने की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को आईजीआरएस शिकायत निस्तारण की समीक्षा की। उन्होने सभी को तय समय सीमा के अंदर शिकायतों को निस्तारित करने के लिए आदेश दिया।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान एएसपी ने कहा कि प्राप्त शिकायतों को नियत समयावधि के अंतर्गत निस्तारण किया जाना अनिवार्य है। पोर्टल पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों की जांच के लिए जांच अधिकारी मौके पर जाकर प्रकरण की निष्पक्ष एवं गुणवत्तापरक जांच कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। एएसपी ने कहा कि असंतुष्ट आईजीआरएस शिकायतों की फिर से गहन जांच कर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी प्रकार की लापरवाही, देरी, औपचारिकता-पूर्ण निस्तारण या ढिलाई बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी अधिकारी अथवा कर्मचारी की लापरवाही पाई जाती है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें