फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए जाम लगाया 

Wed, 04 May 2016 12:10 AM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
मासूम शुभम के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुस्साए लोगों ने मंगलवार को धनघटा चौराहे पर जाम लगा दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर ‌ज‌िले के  नावनजोत गांव के गरांगरवीर टोला निवासी मासूम शुभम के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुस्साए लोगों ने मंगलवार को धनघटा चौराहे पर जाम लगा दिया। लोगों को इस विरोध को स्थानीय व्यापारियों ने भी दुकानें बंद कर समर्थन दिया।
विज्ञापन
  जाम की सूचना पर सीओ और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और गुस्साए लोगों को मनाने का प्रयास किया गया। सीओ ने 24 घंटे में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तब जाकर लोग माने और जाम खोला। इससे दो घंटे तक धनघटा-खलीलाबाद, कलवारी- सिकरीगंज और उमरिया बाजार मार्ग पर आवागमन बाधित रहा।     नावनजोत के गरांगवीर टोला निवासी छह वर्षीय शुभम 15 अप्रैल की शाम को अपने घर से गायब हो गया था। 17 अप्रैल की सुबह उसकी लाश गांव में ही एक व्यक्ति के घर के बगल उपले के ढेर के नीचे दबी मिली थी। पीड़ित पिता राम सिंधारे ने गांव की एक महिला और दूसरे गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शुभम के साथ कुकर्म की पुष्टि होने पर पुलिस का शक दूसरे तरफ घूम गया।
विज्ञापन
  जिसके कारण नामजद आरोपी से गहन पूछताछ करने के बाद पुलिस उन्हें छोड़ दिया। घटना का मोटिव क्या है और अंजाम देने वाले कौन हैं अभी तक इसका पता पुलिस नही लगा पाई है। पीड़ित पिता राम सिधारे का आरोप था कि वह भी नहीं चाहता है कि कोई निर्दोष इस मामले में जेल जाए, लेकिन दोषी कौन है, इसका पता कब तक चलेगा।
  घटना हुए 17 दिन का समय गुजर गया और पुलिस खामोश बैठी है। इसे नाराज महिला और पुरुष हाथों में लाठी लेकर धनघटा चौराहे पर जुटे और सड़क पर जाम लगा दिया। इस दौरान लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। शुरूआत में तो स्थानीय पुलिस गुस्साए लोगों के पास जाने का साहस नहीं जुटा पा रही थी। बाद में सीओ वीरेंद्र श्रीवास्तव और नायब तहसीलदार आर के पांडेय के पहुंचने पर पुलिस टीम लोगों के बीच पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें