फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़कों की बदलेगी सूरत, पूरे होंगे अधूरे कार्य

Sun, 23 Feb 2025 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
​सेफ सिटी के तहत शहर के आजाद चौक का होगा सुंदरीकरण।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर को सेफ सिटी के रूप में विकसित करने की प्रशासन की मुहिम अब रफ्तार पकड़ती दिख रही है। प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत शहर की सड़कों की सूरत बदलने के साथ ही पटरियों का निर्माण और प्रमुख चौराहों का विकास कराया जाएगा।
विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर गलियों और मोहल्लों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। इससे लोगों को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद जग गई है। प्रशासन ने शहर को सेफ सिटी बनाने के लिए योजना तैयार की थी। जिसके तहत मेंहदावल बाईपास चौराहे का विकास कराया गया। यहां पर पाथवे व झूमर लाइटें लगाई गई हैं। इसके साथ ही ओवरब्रिज की रंगाई पुताई कराई जा रही है, ताकि शहर में आने वाले लोगों को आकर्षक लुक दिखे। इस मुहिम के तहत प्रमुख चौराहों के चौड़ीकरण की भी योजना है।
शनिवार को डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने शहर का निरीक्षण किया और बंजरिया से नेदुला बाईपास को जोड़ने वाली सड़क तथा अंडरपास जाने वाली सर्विस लेन की सड़क को भी चौड़ा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दूसरी तरफ नगर पालिका प्रशासन ने विधियानी मोड़ से रेलवे स्टेशन वाली सड़क की करीब तीन करोड़ 26 लाख की लागत से निर्माण कराने की भी तैयारी चल रही है। सड़क की टूटी पटरियों का निर्माण की भी योजना है। शहर के मुखलिसपुर तिराहे के ओवरब्रिज के नीचे वेडिंग जाने का कार्य भी कराया जा रहा है। यहां पर ठेला लगाने वालों को व्यवस्थित करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें