संतकबीरनगर। जनपद में शोहदों व मनचलों की धर पकड़ के लिए एंटी रोमियो टीम ने विभिन्न स्थानों पर जांच की। पुलिस टीम ने जिले के 97 स्थानों पर चेकिंग करके 1666 संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की। 49 शोहदों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की और 95 मनचलों से माफीनामा भरवाकर हिदायत देने के बाद छोड़ दिया। साथ ही 1052 संदिग्ध शोहदाें व मनचला टाइप के लोगों के परिजनों को बुलाकर उनको चेतावनी देकर छोड़ दिया। संवाद