फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुरानी रंजिश में चटकीं लाठियां, दस घायल

Tue, 16 Dec 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के बेलबनवा मोहल्ले में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान लाठी डंडे ईंट पत्थर एक दूसरे पर चलाए गए। घटना में दस से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी है। अब तक उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह सात बजे सरोज व लालमन के परिवार के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की तरफ से लाठी डंडे व ईंट पत्थर बरसाए गए। दोनों पक्षों से 10 लोग घायल हो गए। मामले में दोनों पक्षों के लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल में भर्ती कराकर उपचार कराया गया। दोनों पक्षों ने थाने पर तहरीर दी।
सरोज पत्नी योगेंद्र की तहरीर पर दूसरे पक्ष के लालमन, अदालत, राजेश्वर, सूरज, चंद्रिका, अर्जुन, शीला देवी, जुगुरा देवी, दुखना देवी, रीता, ज्योति के खिलाफ मारपीट की धाराओं में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मेंहदावल थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि दोनों पक्ष के लोगों को चोटें आई हैं। जिस पक्ष को ज्यादा चोटें आई थीं, उनकी रिपोर्ट तत्काल दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें