संतकबीरनगर। जनपद में एंटी रोमियो टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ शोहदों की धर पकड़ के लिए विभिन्न स्कूलों व सार्वजनिक स्थानों पर जांच की। टीम ने 94 स्थानों पर 2171 संदिग्धों से पूछताछ की। 107 शोहदों से माफीनामा भरवाकर हिदायत देने के बाद छोड़ दिया। टीम ने 62 शोहदाें के खिलाफ कार्रवाई की। साथ ही 1266 संदिग्धों को उनके परिजनों को बुलाया और उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया। संवाद