फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तकनीकी सहायक के निधन पर जताया शोक

Tue, 09 Dec 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मृतक तकनीकी सहायक सतेंद्र मिश्र की फाइल फोटो
विज्ञापन
तिघरा। ब्लॉक मुख्यालय पर तैनात तकनीकी सहायक सत्येंद्र मिश्र का मंगलवार की सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उनके काटामान सिंह गांव स्थित आवास पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। बघौली प्रमुख योगेंद्र प्रताप सिंह तथा खंड विकास अधिकारी अर्जित प्रकाश ने घर काटामान सिंह पहुंचकर परिजनों से मिलकर दुख प्रकट किया और ईश्वर से शोकाकुल परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। प्रमुख ने कहा कि सत्येंद्र मिश्र मिलनसार व कर्तव्यनिष्ठ कर्मी थे, उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी। तकनीकी सहायक सत्येंद्र मिश्र मूल रूप से बघौली ब्लॉक क्षेत्र के काटामान सिंह गांव के निवासी थे और वर्तमान में ब्लॉक में ही अपनी सेवाएं दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें