रोसयाबाजार। आईएमआईएम पार्टी के जिलाध्यक्ष इरशाद अहमद की अध्यक्षता में सोमवार को पौली ब्लाॅक कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी सभी वर्गों को एक साथ लेकर चल रही है। पार्टी के गठन के बाद जिले में संगठन का तेजी के साथ विस्तार हो रहा है। युवाओं का सबसे अधिक झुकाव पार्टी की तरफ देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही आईएमआईएम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी में अन्य पार्टियों की तुलना में सबसे अधिक लोग सदस्यता ग्रहण कर पार्टी को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे। अभी बिहार में पार्टी की मजबूती का आकलन किया गया है। बैठक में रमेश गौतम को जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड जावेद आलम, रमेश गौतम, जयचंद यादव, इमरान खान आदि लोग मौजूद रहे।